ये साल जाते-जाते एक और अनमोल रत्न हमसे छीन ले गया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आपकी सादगी, विनम्रता और दूरदर्शिता के साथ देश की सेवा में आपके अतुलनीय योगदान को इतिहास हमेशा याद रखेगा।
आपकी नेतृत्व क्षमता और नीतियों ने देश को नई दिशा दी। आपके जाने से सिर्फ एक युग का अंत नहीं हुआ, बल्कि एक प्रेरणा का स्रोत भी छिन गया।
आपकी कमी हमेशा खलेगी। विनम्र श्रद्धांजलि।
